नारनौल: सुरेंद्र कुमार बने हरियाणा कर्मचारी महासंघ नारनौल तहसील के प्रधान
आज सोमवार 4:00 बजे हरियाणा कर्मचारी महासंघ के तहसील ब्लाॅक के चुनाव पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय नारनौल में संपन्न हुए। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुभाष यादव राज्य उप प्रधान, शिवकुमार यादव जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त अध्यक्षता की। इस दौरान नारनौल तहसील से सुरेंद्र कुमार प्रधान बनाया गया।