रविवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर प्रखंड के मीरा विगहा में कामरेड सुरेश विद्यार्थी का 20 वा शहादत दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यकांत सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कामरेड विद्यार्थी जहानाबाद अरवल जिला के सीपीआई के सचिव थे। जो मजदूर किसानों छात्रों युवाओं महिलाओं के आंदोलनकारी नेता थे।