शंभूगंज: शंभूगंज में गैंगरेप पीड़िता से आरोपी ने शादी की, फिर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के गैंगरेप पीड़िता से आरोपी ने जेल से निकलने के बाद घर से भाग कर शादी कर लिया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर रखने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।