पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर जदयू ने प्रशांत किशोर को लेकर पोस्टर लगाया, लिखा- 'आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए'
बिहार में एक बार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। मंगलवार को जनसुराज पार्टी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लगाया गया था जिस पर लिखा था मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पड़कर चाचा जी नालंदा वापस लौट जाएंगे। वहीं जदयू की तरफ से भी अब इनकम टैक्स गोलंबर पर बुधवार शाम 5:00 बजे एक पोस्टर देखने को मिला।