दमोह: राजनगर मार्ग पर मवेशियों से भरे ट्रक को रोकने पर बजरंग दल के सदस्यों से मारपीट करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Damoh, Damoh | Feb 22, 2024 दमोह शहर के दमोह देहात थाना अंतर्गत आने वाले जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के राजनगर मार्ग पर मवेशियों से भरे ट्रक को रोकने पर बजरंग दल के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घटना के आरोपी फरार चल रहे थे। जहां बुधवार के दिन कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।