सोहावल: सोहावल क्षेत्र की समदा झील पंक्षी विहार पर छापा, जाल-कांटा छोड़ फरार हुए शिकारी
उपजिला अधिकारी की अगुवाई में राजस्व की टीम ने झील पर छापा मारा तो 12 से ज्यादा शिकारी मौके से अपना जाल कांटा सब छोड़ भाग खड़े हुए। परियोजना में लगाए गए पेड़ पौधों की सिंचाई, सुरक्षा आदि के लिए नियुक्त कर्मी और सुरक्षा कर्मी नदारद मिले। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को उपजिला अधिकारी द्वारा पत्र भेजने की बात कही जा रही है।