कटनी जिले की सीमा से सटे हुए मैहर रोड के झुकेही बाईपास तिराहे पर शराब से लोड ट्रक आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे नियंत्रित होकर पलट गया यह सूचना जैसे ही आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों की लगी यहां भीड़ एकत्रित हो गई और जिसको जैसा मौका मिला वह शराब अपने साथ ले गया। पुलिस के पहुंचने के बाद यहां भीड़ को नियंत्रित किया गया ।