बेगूसराय: इंडोर स्टेडियम में SBSS महाविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, प्राचार्य ने किया उद्घाटन
एसबीएसएस महाविद्यालय द्वारा इंडोर स्टेडियम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन सोमवार को दोपहर 01:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने किया. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल के विधा आवश्यक है.