बेगूसराय: बगरहाडीह के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों बताया कि बीती रात तकरीबन 9:00 बजे तीनों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।