करनाल: गांव शामगढ़ के पास बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, जीआरपी पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Karnal, Karnal | Apr 11, 2024 आज सुबह शामगढ़ के पास एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।