करनाल: जिला जेल करनाल में हवालाती बंदी द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास प्लेट काटकर बनाया तेज धार और गर्दन काट ली ।
Karnal, Karnal | Apr 11, 2024 करनाल की जिला जेल में एक हवालाती बंदी द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया जिसने स्टील की प्लेट काटकर तेजधार बनाया और उससे अपनी गर्दन काट ली गंभीर अवस्था में उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं डीएसपी ने बताया कि यह बंदी बसंत कुमार धारा 376 के तहत जेल में बंद था और पेशी के बाद वापिस जेल आने पर इसने अपनी गर्दन काट आत्महत्या का प्रयास किया।