करनाल: सेक्टर 13 में कार और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग महिला 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरी, हुई घायल
Karnal, Karnal | Apr 11, 2024 सेक्टर 13 में कार और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग महिला 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिर गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, हादसे के बाद महिला के परिजनों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।