बांसवाड़ा: नयापाड़ा में आदिवासी समाज सुधार को लेकर समाजजनों की बैठक आयोजित
ग्राम पंचायत चिड़ियावासा के नयापाड़ा क्षेत्र मे आदिवासी समाज सुधार को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे समाजजनो की बैठक का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयापाड़ा परिसर मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिड़ियावासा ग्राम पंचायत के संरपच प्रशासक दिपक डोडियार ने की। इस दौरान समाज सुधार को लेकर सर्व सहमिति नियम बनाते हुवे फिजूल खर्ची पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया गया।