हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ कांड पर उबाल: हजारीबाग में सड़कों पर उतरा जनआक्रोश
विष्णुगढ़ प्रखंड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में हजारीबाग में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। जिला परिषद चौक पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी शामिल हुए। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।