दुमका में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर रविवार करीब ढाई बजे मधुपुर के बेलपाड़ा बस स्टैंड परिसर में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक दुमका पहुंचेंगे।