धार में बसंत पंचमी को लेकर भोजशाला पर हाई अलर्ट।23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर धार की भोजशाला में होने वाले सरस्वती जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। हिंदू समाज की अखंड पूजा की मांग और शुक्रवार की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।