बल्ह: हिमाचल किसान यूनियन मांडल पंचायत इकाई के त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
Balh, Mandi | Aug 28, 2024 हिमाचल किसान यूनियन मांडल पंचायत इकाई के त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव ग्राम पंचायत मांडल के प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुए। जिसमें प्रधान पद पर शेर सिंह गुलेरिया (टिक्करी), उप प्रधान केसर सिंह (नौरू),सचिव हेमराज गुलेरिया (अरठी),सह सचिव लक्ष्मी दास (मांडल ),कोषाध्यक्ष मेहर सिंह (टिक्करी) को नियुक्त किया गया है ।