सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा मे आज गुरुवार को जिले के अधिकारियों के निर्देश पर डा. सुनील खलखो के नेतृत्व पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।वहीं मुख्य अतिथि के रुप मे कामडारा बीडीओ ,सीओ और उपप्रमुख को आमंत्रित किया गया।उन्होंने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मेले मे कुल 275 मरीजों का निःशुल्क जांच व दवा का वितरण किया गया।