सरस्वती पूजा को लेकर बाराहाट पुलिस ने शुक्रवार करीब 3:00 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा बाराहाट बाजार, मिर्जापुर, मोतीहाट सहित अन्य जगह पर फ्लैग मार्च करते हुए शांतिपूर्वक पर्व मनाने के लिए लोगों से अपील की। पूजा पंडाल में जाकर निरीक्षण भी किया गया।