कांके: कोयला कारोबारी इजहार को 6 दिनों की रिमांड पूरी होने पर रांची PMLA कोर्ट में किया गया पेश, 4 दिन और बढ़ी रिमांड अवधि
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 रांची स्थित PMLA कोर्ट में मंगलवार को चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से कोयला कारोबारी की रिमांड बढ़ने की मांग की, जिसपर कोर्ट ने चार दिनों तक रिमांड की मंजूरी दे दी। बता दें कि ईडी ने 16 जनवरी को इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी। जिसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और छह दिन की रिमांड पर लिया था।