पलवल: किठवाड़ी के नंगला रामगढ़ में चोरों ने एक ही रात में 5 मकानों व एक दुकान से लाखों आभूषण व सामान को किया चोरी।
Palwal, Palwal | Jun 10, 2024 चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार, नंगला रामगढ़ (किठवाड़ी) निवासी जगदीश ने दी शिकायत में कहा है। कि बीती रात उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर से बक्सा का ताला तोडक़र। उसमें से दो जोडे सोने को कुंडल, 2 सोने की अंगुठी, नाक की लौंग, एक गले की हसली, एक चांदी की तगडी व बच्चे के चांदी के गुच्छे व सिक्कों के अलावा 35 हजार रुपए नगद को चोरी कर ले गए।