डेहरी: वन विभाग की टीम ने सुभाष नगर मुहल्ला के गली न.4 से किया हिरण के बच्चे का रेस्क्यू
Dehri, Rohtas | Sep 4, 2024 सुभाष नगर मुहल्ला के गली न .4में वन विभाग की टीम ने एक घर से हिरण के बच्चे का रेस्क्यू किया है।मुहल्ले के लोगो की सूचना पर विभाग की टीम दल बल के साथ पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया । बता दें की अमोद सिंह के घर से एक हिरण के बच्चा का रेस्क्यू किया गया है । बताया जाता है कि हिरण को गली में दौडते हुए देखा गया उसके बाद घर वालो ने पकड कर वन विभाग को सूचना दी।