बागपत: सांकरौद का एक युवक बड़ौत शहर स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डाक कावंड के कैंटर की छत से गिरकर चोटिल, कराया गया भर्ती
Baghpat, Bagpat | Jul 23, 2025 बुधवार को करीब साढे 12 बजे जनपद बागपत के सांकरौद गांव निवासी हर्ष अपने दोस्तों के साथ कैंटर में सवार होकर डाक कांवड लेने के लिए हरिद्वार गया था। वापस लौटते समय बड़ौत शहर स्थित दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर डाक कावंड के कैंटर की छत से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।