कटकमसांडी: कटकमसांडी के बांदा में ट्रैक्टर से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बाझा में सरजू केशरी उर्फ राकेश पिता सुरेश केशरी जिसकी उम्र 28 वर्ष थी। वह सुबह तकरीबन 10 बजे से खेत की जुताई अपने ट्रैक्टर से कर रहा था। इसी क्रम में खेत में ट्रैक्टर कीचड़ में फस गया उसे निकलने की कोशिश करने लगा तभी इंजन ऊपर की और अचानक उठ गया जिससे हैंडल से वह खुद दब गया।