सरधना: गांव पाली में पं. निरंजन शास्त्री के आवास पर गोवर्धन के अवसर पर किया गया यज्ञ और पूजन, गाय को गुड़ और केले खिलाए गए
सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव में गोवर्धन पर्व के अवसर पर पंडित निरंजन शास्त्री की आवास पर एक यज्ञ और पूजा का आयोजन किया गया इसके बाद गायों को गुड और केले खिलाए गए इस अवसर पर पं निरंजन शास्त्री ने गोवर्धन पूजा और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि किस तरीके से भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से बचने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया