बलरामपुर: बलरामपुर फर्स्ट के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक गैसड़ी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को बलरामपुर महोत्सव हेतु ज्ञापन दिया
7 मार्च दोपहर 2:00 बजे बलरामपुर फर्स्ट के कार्यकर्ता सर्वेश सिंह सुजीत शर्मा व अन्य लोगों ने बलरामपुर महोत्सव के आयोजन करने हेतु सदर विधायक पलटू राम, गैसड़ी विधायक राकेश यादव एवं नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को ज्ञापन दिया सभी जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से वार्ता कर इसके आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया।