रजौन: गोपालपुर गांव में भीषण आग, 8 किसानों का पुआल जलकर राख, पत्नी और बेटी बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती
रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की संध्या अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । इस आगलगी में गांव के 8 किसानों का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।घटना के बाद गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और किसान परिवार गहरे सदमे में हैं । दो लोग हुए बेहोश।