सिकंदरपुर: सिकंदरपुर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का महापर्व छठ, महिलाओं ने डूबते हुए सूरज को दिया अर्घ्य
लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्यता सोमवार की सांझ को सिकन्दरपुर नगर और आसपास के गांवों में अपने चरम पर दिखाई दी। जैसे ही सूरज ढलने लगा, वैसे ही घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। “कांच ही बांस के बहंगीयां, बहंगी लचकत जाय...” जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।