डीग: 6 अक्टूबर से शहर में भव्य रामलीला महोत्सव होगा, वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन
Deeg, Bharatpur | Sep 21, 2025 सनातन संस्कृति की अमर परंपरा को संजोए भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 6 अक्टूबर से शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के सामने होगा। इस 10 दिवसीय आयोजन में श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का जीवंत मंचन करेंगे। महोत्सव को लेकर रामलीला कमेटी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है।