बरेली: शाही थाना क्षेत्र के मिलक मझारा में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा मामले की एसएसपी से शिकायत
शाही थाना क्षेत्र के मिलक मझारा में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।