बरेली: नवागत ADG रमित शर्मा ने संभाला बरेली जोन का चार्ज, कहा- कानून से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
नवागत एडीजी रमित शर्मा ने आज जोन कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को पुलिस उन्हीं की भाषा में समझाएगी।इसके साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।