मधेपुरा: अरार घाट पुल के पास नदी में गिरे कार सवार चौथे दोस्त का शव बरामद, पुल से 1 किमी दूर मिला शव
मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल के नीचे सुरसर नदी में डूबी कार के चौथे युवक का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद से लापता चल रहे युवक की तलाश पिछले दो दिनों से जारी थी। रविवार सुबह करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे ग्रामीणों ने शव को पानी में उपलाता देखा, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।