प्रतापपुर: प्रतापपुर निवासी अशोक प्रजापति के खाते से ₹7 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी देवघर से गिरफ्तार
जिले की पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति के बैंक खाते से सात लाख रुपए की अवैध निकासी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को लगभग 3 बजे चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए