जैसलमेर: पोकरण से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी चोर महारैली में हिस्सा लिया, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
रविवार की शाम करीब 7:50 पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोपाल जोशी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रविवार को दिल्ली में आयोजित वोट कर गद्दी छोड़ महारैली में हिस्सा लेने पोकरण से भी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे, गोपाल जोशी ने कहा रामलीला मैदान में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया और कहा कि अब जनता जाग चुकी है ।