खगड़िया: खगड़िया में आवास बोर्ड स्थित विवाह भवन में रालोमो का कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने गुरूवार को आवास बोर्ड स्थित एक विवाह भवन में बिहार यात्रा कार्यक्रम के दौरान कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के संदेश व संकल्प को गांव-गांव जाकर कार्यकत्र्ता लोगों को अवगत कराएं और पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। व