खगड़िया: दुर्गापुर में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए
खगड़िया प्रखंड के दुर्गापुर में गुरुवार 4:00 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में दुर्गा पुर निवासी एक ही परिवार के पांच लोग है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल है।