रातू: जगन्नाथपुर में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 को लेकर जैक रांची की हुई बैठक
Ratu, Ranchi | Feb 7, 2025 झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2025 को लेकर जगन्नाथपुर में शुक्रवार 3:15 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, और केंद्र अधीक्षकों ने भाग लिया।