फुलवरिया: शुक्रवलिया गांव: नशे में धुत पड़ोसी ने 3 महिलाओं से की मारपीट, पत्थर से फोड़ा सर, पुलिस जांच में जुटी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव में शुक्रवार की शाम 5 बजे शराब के नशे में धुत एक पड़ोसी ने तीन महिलाओं पर ईंट पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। घायल महिलाओं की पहचान शुक्रवलीया गांव निवासी रामप्रवेश सिंह की पत्नी कमलावती देवी रामाशीष सिंह की पत्नी प्रभावती देवी और पुत्री है।