सूरजपुर: बिश्रामपुर गिरने से गंभीर रूप से घायल पूर्व पार्षद की मौत, मुक्तिधाम में कराया गया अंतिम संस्कार
घर में फिसल कर गंभीर रूप से चोटिल पूर्व पार्षद आभा विश्वकर्मा की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वे 57 वर्ष आयु की थी और संयुक्त कोयला मजदूर संघ ( एटक) के केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा की पत्नी थी। सोमवार को आज स्थानीय मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार किया गया।