जिले के मुख्य प्रशासनिक क्षेत्र जिला पंचायत कार्यालय के समीप स्थित शेषनाग मंदिर परिसर के आसपास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सोमवार को शाम 4:30 बजे गंदगी की तस्वीर सामने आई है। मंदिर के पास फैली कूड़े-कचरे की ढेर, बदबू और गंदे पानी की निकासी ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि श्रद्धालुओं को भी परेशान कर दिया है।यह क्षेत्र शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है।