गुमला: दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में 5 साल बाद आया फैसला, अभियुक्त को उम्रकैद की सजा
Gumla, Gumla | Nov 20, 2025 रायडीह थाना के नावागढ़ पतराटोली ऊपर खोर गांव में पांच साल पहले घटित हुए सगे भाइयों के दोहरे हत्याकांड में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी अभय तिर्की को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।