सायला: सायला में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को आजीवन कारावास की सजा, 2 साल पहले किया था मर्डर
Sayla, Jalor | May 7, 2024 सायला में पिता की हत्या करने वाले दोषी बेटे को आजीवन कारावास की सजा दी जी गई है। 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार ने फैसला सुनाया। बेटे ने 2 साल पहले जालोर में रहवासी ढाणी में पिता की हत्या की थी। जालोर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार ने हत्या करने के आरोपी बेटा नारणाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।