सायला: कार की चपेट में आने से पंचर निकाल रहे व्यक्ति की मौत, ओटवाला गांव में हुआ हादसा।
Sayla, Jalor | Apr 23, 2024 पुलिस थाना क्षेत्र सायला के ओटवाला गांव में हुआ हादसा स्टेट हाईवे पर पंचर की दुकान पर पंचर निकाल रहे एक व्यक्ति को कार ने ले लिया चपेट मे जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ओटवाला निवासी मांगाराम की दुकान ओटवाला बस स्टैंड पर स्थित है। टायर पंचर निकाल रहा था इस दौरान बेकाबू कार आई और मांगाराम को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।