कर्वी: बसावनपुर गांव में तालाब नहाने गई चार बच्चियों में दो सगी बहनों की डूबने से हुई मौत,पुलिस ने रविवार को शवों कराया पीएम।
घटना बीते एक दिन पूर्व शनिवार 2 बजे की है। जहां बसावनपुर गांव में 4 बच्चिया तालाब नहाने गई थी। जिसमे ग्रामीणों ने चारो बच्चियों को निकाला जिसमे 2 सगी बहनों की मौत हो गई और 2 बच्चियां बच गई,परिजनों में मचा कोहराम,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज रविवार को पीएम कराया है। वही सदर विधायक अनिल प्रधान पहुंचे है ।