झंडूता: ज्योरा गांव में भारी बारिश से गौशाला हुई ध्वस्त
उपमंडल झंडूता के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है, गांव ज्योरा में भारी वर्षा कहर बनकर टूटी। गांव के अनिल कुमार शर्मा की गौशाला लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जमीन धंसने से पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गौशाला के अंदर कोई मवेशी मौजूद नहीं थे।