झालरापाटन: मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकला, झालरापाटन में श्रद्धालुओं ने इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
झालरापाटन में शुक्रवार को मोहर्रम के चालीसवें दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिए निकाले गए। श्याम करीब 5:00 बजे नगर के मुख्य मार्गों पर ढोल-ताशे के साथ जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कत्ल की रात के बाद ताजिए सुबह अपने मुकाम पर पहुंचे।