हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 4 जून को होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में हुई बैठक
Hardoi, Hardoi | May 29, 2024 बुधवार चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 4 जून को होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के दौरान दिए गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक सुनिश्चित करें। मतगणना में लगे हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से मतगणना स्थल पर पहुंचे।मतगणना स्थल पर बिना परिचय पत्र प्रवेश नहीं होगा।