महाराजगंज: जलालपुर के पास अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराई बाइक, सवार महिला और पुरुष घायल
28 मार्च शनिवार रात्रि 11:00 के आसपास मुंडन संस्कार से वापस आ रहे बाइक पर सवार एक महिला व पुरुष, सड़क पार कर रही एक नीलगाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे दोनों बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई गई है।