पंडारक: प्रखंड के ग्वासा शेखपुरा में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत
Pandarak, Patna | Jun 29, 2025 पंडारक प्रखंड के गोवाशा शेखपुरा में एक वृद्ध की कुएं में गिरकर मृत्यु हो गई. उसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को लगभग 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।