टेहरोली: बमनुआ में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपजिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण
तहसील टहरौली के नजदीक ग्राम बमनुआ में आज बुधवार को समय 5 बजे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम से लगाने की सभी तहसील क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है | तहसीलदार ज्ञानप्रकाश ने कहा कि सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए | जिससे हमें से स्वच्छ वायु मिलती रहेगी |